प्रयागराज, जनवरी 2 -- शिवकुटी निवासी एसोसिएट प्रोफेसर से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप कर्नलगंज निवासी एक व्यक्ति पर है। प्रोफेसर के मुताबिक रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कर्नलगंज थाने में आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नयापुरा स्टेनली रोड शिवकुटी निवासी अवध नारायण डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक, जवाहरगंज ढरहरिया कर्नलगंज निवासी अमित यादव ने छोटा बघाड़ा में एक प्लॉट देने के लिए 2015 में उनसे पांच लाख रुपये लिए। अलग-अलग बहानों से वह जमीन का बैनामा टालता रहा। बाद में धमकी देते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत एसीपी कर्नलगंज से की तो उससे पूछताछ की गई। शिकायत से नाराज आरोपी अ...