अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह की किसी अन्य राज्य में नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाह पर विराम लग गया है। सोमवार को दिन भर सोशल मीडिया ये लेकर विवि के गलियारे में नई नियुक्ति की चर्चा रही, हालांकि अवध विवि के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए सूचना का भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि सूचना पूरी तरह से असत्य और तथ्यों से परे है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया की सूचनाओं का कोई आधार नहीं है। इस प्रकार की भ्रामक एवं तथ्य विहीन समाचार से जनमानस एवं विवि परिवार को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...