अवध विवि की कार्य परिषद सदस्य बनें प्रो. आरके यादव
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरके यादव को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है। डॉ. यादव ने 60 पुस्तकों का लेखन, 150 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन किया है। उनके निर्देशन में 70 से अधिक परास्नातक एवं पीएचडी शोधार्थियों को उपाधि दी गई है। सीएसए विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.