मथुरा, फरवरी 5 -- ब्रज भूमि कल्याण परिषद के तत्वावधान में स्थानीय लक्ष्मण सहित स्मारक भवन पर श्रीमद्भागवत के प्रखर विद्वान बाबा अवध दास महाराज का 89वां तिरोभाव महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि बाबा अवध दास महाराज का संपूर्ण जीवन ब्रज संस्कृति, भागवत सेवा और धर्म प्रचार को समर्पित रहा। अध्यक्षता करते हुए भक्ति वेदांत मधुसूदन महाराज ने कहा कि बाबा अवध दास ब्रज के उन संतों में से थे, जिन्होंने अपनी भक्ति और ज्ञान से समाज को सही मार्ग दिखाया। मुख्य अतिथि दीपक महाराज ने कहा कि बाबा महाराज की स्मृतियों और उनके आदर्शों को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित यह तिरोभाव महोत्सव समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.