नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- विधायक बनने की पहली कोशिश में नाकाम रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता अवध ओझा अब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो कभी सत्ता में ना आएं। मशहूर शिक्षक ने एक वीडियो में खुद यह बात कहते हुए एक दिलचस्प वजह भी बताई। ओझा ने कहा कि उन्हें बदतमीजी बर्दाश्त नहीं है और यदि वह सत्ता में आ गए तो 30-40 करोड़ लोगों को ऐसे ही निपटा देंगे, इसलिए भगवान से अब ऐसी प्रार्थना कर रहे हैं। अवध ओझा आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटपड़गंज सीट से 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहले ही चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से मिली हार से उनका दिल टूट गया था। ओझा जल्द ही राजनीति से दूरी बनाने लगे और कुछ महीनों बाद ही उन्होंने 'आप' से रिश्ता तोड़ते हुए संन्यास का भी ऐलान कर दिया। हालांकि, वह कई बार इशारों में तो कई बार खुलकर राज्यसभा जाने की इच्छा भी जा...