बगहा, जुलाई 10 -- नरकटियागंज,हिसं। रेल पुलिस ने बांद्रा टर्मिनस से बरौनी जाने वाली 19037 अवध एक्सप्रेस ट्रेन में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार दोनों यात्री मझौलिया थाना के माधोपुर वार्ड संख्या 7 निवासी अफजल आलम (26) एवं नयन हुसैन (40) हैं। घटना गुरुवार की देर रात्रि की है। नरकटियागंज रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अवध एक्सप्रेस ट्रेन की जेनरल बोगी में यह दोनों शराब पीकर अन्य यात्रियों को परेशान कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने इनकी खोजबीन शुरू की और नरकटियागंज जंक्शन पर दोनों को अवध एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। रेल थानाध्यक्ष श्री साहू ने ब...