बरेली, अगस्त 18 -- झारखंड से उत्तराखंड में गांजा की सप्लाई लेकर जा रहीं दो महिला और एक पुरुष को बरेली से रामपुर तक अवध आसाम एक्सप्रेस में तलाशा गया। बरेली और रामपुर की आरपीएफ ने रामपुर स्टेशन पर दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ लिया। बोरियों में भरा 25.4 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 15 लाख बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने बताया, सोमवार को सूचना मिली अवध आसाम एक्सप्रेस (15909) में भागलपुर और झारखंड की दो महिलाएं और एक पुरुष बड़ी मात्रा में गांजा लेकर रामपुर की ओर जा रहे हैं। मयंक चौधरी के नेतृत्व में एक टीम ट्रेन में चढ़ाई गई। यह भी पढ़ें- 15 लाख के गांजे समेत तीन गिरफ्तार रामपुर तक ट्रेन खंगाली गई। जैसे ही ट्रेन रामपुर में रुकी दोनों महिलाएं और पुरुष उतर गये। तभी रामपुर आरपीएफ ने उनको पकड़ लिया। तीन ...