बरेली, अगस्त 21 -- अवध असम एक्सप्रेस में कोच गेट पर बैठकर सफर कर रहे बदायूं निवासी सुमित कुमार नींद की झपकी आने से गिर गये। चनहेटी कैंट स्टेशन के पास हादसा हुआ। सिर में गंभीर चोट आई। इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदायूं में बिनावर के सिसैइया गांव के सुमित कुमार गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे लखनऊ से बरेली को अवध असम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। कोच के गेट पर बैठे थे। कैंट स्टेशन के पास ट्रेन पहुंची, तभी वह नींद की झपकी आने से गिर गये। ट्रेन से नीचे पत्थरों पर गिरे। सिर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे सूचना मिलते ही जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। सुमित को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, यहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गये।

हिंदी हिन्दुस्ता...