अवधेश सिंह अध्यक्ष, हरिभूषण राव मंत्री निर्वाचित
मैनपुरी, मई 10 -- जिला अस्पताल के मीटिंग हॉल में रविवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव आयोजित हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अवधेश सिंह यादव को अध्यक्ष और हरिभूषण राव को मंत्री निर्वाचित किया गया। चुनाव के उपरांत चुने गए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रांतीय पर्यवेक्षक वेदप्रकाश और चुनाव अधिकारी यतेंद्र सिंह की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। अवधेश सिंह यादव को अध्यक्ष और राजीव शाक्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रताप बहादुर सिंह चौहान उपाध्यक्ष, हरिभूषण राव मंत्री, असलम सिद्दीकी संगठन मंत्री, दिलशाद संयुक्त मंत्री, ओमकार सिंह कोषाध्यक्ष, ममता कश्यप संप्रेक्षक निर्वाचित हुए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त विशेष कार्य अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.