अररिया, अप्रैल 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में मतदान प्रक्रिया भले ही शांतिपूर्ण रही, लेकिन मतगणना के दौरान देर रात जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र तक जारी नहीं किया जा सका। मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार साह ने अपने प्रतिद्वंदी मो. इम्तियाज को 59 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर मनोज कुमार भारतीय ने अपने प्रतिद्वंदी कुंदन कुमार को 17 मतों से पराजित किया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुनील गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी सुशील जायसवाल को 217 मतों से पराजित किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मनोज मेहता ने अपने प्रतिद्वंदी गोपाल कृष्ण साहू को 101 मतों से पराजित किया।संगठन सचिव ...