आगरा, मार्च 16 -- दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए अलबतिया स्थित अवधपुरी क्षेत्र में जर्जर सड़क के निर्माण कार्य का उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। अवधपुरी क्षेत्र में मकान संख्या 204 से 264 तक की सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी, जिससे स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद मीनाक्षी वर्मा, भगवान सिंह शर्मा, संजय शर्मा, विशाल प्रजापति, रामबाबू शर्मा, मुकेश शर्मा, अजय जैन, राघवेंद्र गुप्ता, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.