कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। स्वामी विवेकानन्द और आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा के अवतरण दिवस पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। पावन चिंतन धारा आश्रम और डॉ. जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिविर में 16 लोगों का निःशुल्क आपरेशन कराया जाएगा। एसीएम सप्तम राम शंकर ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। आश्रम कोऑर्डिनेटर संतोष विश्वकर्मा, राकेश तिवारी और सौरभ बाबू उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...