मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला शिक्षकों के एसएल और आकस्मिक अवकाश को रोकने पर मानवाधिकार आयोग ने सख्ती की है। आयोग ने डीईओ से इस संबंध में जवाब मांगा है और जांच कर कार्रवाई के आदेश दिये हैं।जिले के कुढ़नी समेत अलग-अलग स्कूलों में महिला शिक्षकों ने हेडमास्टर पर एसएल और आकस्मिक अवकाश नहीं देने का आरोप लगाया है। महिला शिक्षकों का कहना कि हेडमास्टर इस मामले में मनमानी करते हैं। एसएल महिला शिक्षकों का अधिकार है, लेकिन आनाकानी की जाती है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि आयोग के भेजे निर्देश के आलोक में संबंधित स्कूलों में जांच कराई जा रही है। अगर यह सच पाया जाता है तो हेडमास्टर पर कार्रवाई की जाएगी। महिला शिक्षा अधिकारी को ही जांच की जिम्मेवारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...