पीलीभीत, मार्च 28 -- जिला कोषागार में वित्तीय वर्ष 2025 26 को लेकर काम का आज का अधिक दबाव है। कर्मचारी दिन रात एक करके सरकारी विभागों को बिलों का भुगतान कर रहे हैं। इसी क्रम में राम नवमी पर भी कोषागार समेत लोनिवि दफ्तर खुले। सरकारी काम काज की दिशा में बिल और दस्तावेजों को दुरुस्त कर दाखिल किया गया। कोषागार के मुताबिक, आबकारी विभाग को 3 करोड रुपए आवंटित किए गए थे, जिसमें से ढाई करोड़ खर्च हो पाए हैं। इसी तरह विनियमित क्षेत्र को 28 लाख रुपए दिए गए थे, जिसमें 26 लाख रुपए ही खर्च हुए। उद्योग विभाग ने 3 करोड़ 82 लाख में से 3 करोड़ 35 लाख खर्च किए हैं। खादी ग्रामोद्योग ने आवंटित पूरी धनराशि खर्च कर दी है। रेशम विभाग ने 3 करोड़ 40 लाख में से 3 करोड़ 5 लाख रुपए खर्च किए हैं। कृषि विभाग में 18 करोड़ 78 लाख में से 13 करोड रुपए खर्च किए हैं। विकास व...