प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- अवकाश पर घर आए यूपी 112 के सिपाही की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे प्रयागराज ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बाघराय थाना क्षेत्र के पूरे अहिरान गोगौर गांव निवासी 55 वर्षीय शिव कुमार यादव की हरदोई के टरियावां थाने में यूपी-112 के आरक्षी पद पर तैनाती थी। 25 मार्च की सुबह वह तीन दिन के अवकाश पर घर आया था। 28 मार्च की सुबह उसे अपनी ड्यूटी पर वापस जाना था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह आरक्षी शिव कुमार यादव खेत से लौटे तो अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। मृतक के बेटे आयुष ने पुलिस को पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। आरक्षी की मौत से ...