रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- सितारगंज, संवाददाता। अवकाश पर घर आए बीएसएफ जवान का बुधवार रात जालंधर में निधन हो गया। गुरुवार को उसका पैतृक गांव लौका में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार, 34 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम लौका अपने दो वर्षीय पुत्र का इलाज कराने के लिए इन दिनों अवकाश लेकर घर आए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें पहले सितारगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रुद्रपुर और फिर बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां भी सुधार न होने पर उन्हें जालंधर ले जाया गया, जहां उन्होंने बुधवार रात अंतिम सांस ली। सुनील पंजाब के फिरोजपुर में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी अनामिका भी बीएसएफ में कार्यरत हैं। सुनील के तीन भाई और एक बहन हैं। घर में मात...