बरेली, मई 13 -- शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमानुसार अवकाश न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने बताया कि कई विद्यालयों में कर्मचारियों से लगातार कार्य लिया जा रहा है, उन्हें साप्ताहिक, सार्वजनिक और आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है। परिषद ने संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल को ईमेल भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। यह भी पढ़ें- विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का उक्त तिथि का काटा जाएगा वेतन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...