भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश था, बावजूद विवि के परीक्षा विभाग में कई विद्यार्थी अपने कामों को लेकर पहुंचे थे। कहलगांव से आई छात्रा सुरभि ने बताया कि उसने मूल प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था, उसके बारे में जानने पहुंची थी। अवकाश की जानकारी नहीं थी। सुल्तानगंज से आए सौरभ कुमार ने बताया कि वे भी मूल प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे थे, लेकिन गार्ड ने बताया कि विवि में अवकाश है। इसी कारण काम नहीं हो सका। जबकि लोकभवन से पूर्व में ही अवकाश तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.