अवकाश के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ी भीड़
बागेश्वर, जून 26 -- बागेश्वर। बागेश्वर जिला अस्पताल में अवकाश के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। सुबह से ही इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे, जिससे इमरजेंसी वार्ड में काफी भीड़ रही। डॉ. लता ने बताया की बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, चोट और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। अवकाश के दौरान ओपीडी बंद रहने के कारण कई मरीज इमरजेंसी में पहुंचे, जिससे सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ इमरजेंसी में देखने की मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.