शामली, मई 4 -- शामली। रविवा की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पतल और सीएचसी पर सुबह से मरीजों की भीड लगनी शुरू हो गई जिस कारण मरीजों को ओपीडी के बाहर इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पडा। फिलहाल अस्पतालों में अधिकतर उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे है। इन मरीजों में बच्चों से लेकर बुर्जुग भी शामिल है। वही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ गई है। जिस कारण ओपीडीयों के बाहर मरीजों की लम्बी लम्बी लाइनें लगने और बीती रात बारिश के साथ आई तेज आंधी के कारण इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। जिले में लगातार बढ़ रहें तापमान ने लोगों की परेशानिया बढ़ा रखी थी वही बिती रात तेज आंधी और बारिश के चलते गर्मी से तो लोगों को राहत मिली है लेकिन जिला अस्पतला में बढी भीड़ ने मरीजों को घंटों इतजार करने पर ...