नैनीताल, अप्रैल 15 -- नैनीताल। अवकाश के बाद बुधवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल खुलते ही सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर में 537 ओपीडी हुई।बार-बार मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते अधिकतर मरीज जुकाम और वायरल की समस्या के चलते उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि कभी ठंड और कभी गर्म मौसम के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। गले में इंफेक्शन, बीपी, शुगर आदि दिक्कत वाले मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बताया कि उनके पास करीब 90 मरीज उपचार को पहुंचे। उन्होंने सभी को सावधानी बरतने, साफ स्वच्छ भोजन खाने, साफ पानी पीने और किसी भी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.