शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- शाहजहांपुर। अवकाश के दिन भी बिजली निगम के काउंटर खुले रहने से उपभोक्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। स्मार्ट मीटर व्यवस्था के तहत प्रीपेड प्रणाली लागू होने के बाद जिन उपभोक्ताओं की बिजली कट चुकी है, वे भुगतान करने के लिए सुबह से ही काउंटरों पर पहुंचने लगे। काउंटर खुलते ही लाइनें लग गईं और दिनभर भुगतान का सिलसिला जारी रहा। वहीं, बिजली निगम की ऑनलाइन सेवाएं आज करीब 16 घंटे तक बाधित रहने की सूचना के चलते उपभोक्ताओं में पहले से ही सतर्कता देखी गई। कई लोग ऑनलाइन सेवा बंद होने से पहले ही भुगतान निपटाने के लिए काउंटर पर पहुंचे, जिससे भीड़ और बढ़ गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कटने के बाद तत्काल रिचार्ज जरूरी हो जाता है, इसलिए अवकाश के दिन भी काउंटर खुलना राहत भरा कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.