अवकाश के दिन इमरजेंसी में लगी भीड़
पिथौरागढ़, मई 28 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। ईद-उल-अजहा के अवकाश के चलते गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही, जिससे इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की भीड़ जुटी रही। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को इमरजेंसी में पर्चा बनवाकर जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल पहुंचीं दुर्गा देवी ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से उनके पेट में दर्द था। उपचार के लिए वह सुबह अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां ओपीडी बंद मिली। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को दिखाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. गौरव ने बारी-बारी से मरीजों का उपचार किया। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.