महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने राजस्व वसूली को लेकर सख्ती दिखाई है। राजस्व एवं करेत्तर समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व वसूली के कार्य में किसी प्रकार की अवकाश अवधि को भी कार्यदिवस मानते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करना होगा। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय है।उन्होंने मण्डी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण, खाद्य पदार्थ, जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं गैस आपूर्ति, डीटीआरएस, गन्ना भुगतान, डूडा आवास, पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र, राजस्व वादों के निस्तारण, आपदा राहत, एण्टी-भू-माफिया, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा, राजस्व वसूली, स्वामित्व, एआरटीओ, खनन, स्टाम्प, आईजीआरएस तथा आबकारी आय से संबंधित विषयों की समीक्षा की।वि...