उन्नाव, सितम्बर 25 -- उन्नाव, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों में शिक्षण क्षमता, कौशल और आधुनिक शैक्षणित तकनीकों की सीख के लिए कराए जाने वाले प्रशिक्षण सरकारी अवकाशों पर होने से शिक्षक परेशान है। इसके लिए कोई प्रतिकर अवकाश भी तय न होने से शिक्षकों ने इन प्रशिक्षणों पर ऐतराज जताया है। उन्होंने अवकाश के दिन इन्हें न कराने के लिए डॉयट प्राचार्य को पत्र देकर इस पर रोक लगाने की मांग की।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्रा, महामंत्री दीपक वर्मा पटेल, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सैनी आदि ने डॉयट प्राचार्य को ज्ञापन देकर अवकाश के दिन प्रशिक्षण न कराए जाने की मांग। यह भी पढ़ें- शिक्षक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उठाई आवाज जिलाध्यक्ष ने कहा विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश होने...