अवकाशप्राप्त एडीएम का निधन
बेगुसराय, जून 7 -- बीहट। अवकाशप्राप्त एडीएम पिपरादेवस निवासी 92 वर्षीय सुखदेव राय का निधन शनिवार की रात इलाज के दौरान बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके पुत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरारी के एचएम अनिल कुमार राय ने बताया कि उनके पिता 1990 से पूर्व पूर्णिया में बीडीओ के पद कार्यरत थे। बाद में पदोन्नत होकर 1996 में एडीएम पद से अवकाशग्रहण किया और तब से गांव में रहकर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में भाग ले रहे थे। बीहट नप की मुख्य पार्षद बबीता देवी, बीहट नगर मंडल जदयू अध्यक्ष शंभू सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, रामउदित राय, कन्हैया राय, आदित्य कुमार, मुकेश कुमार, अंजनि कुमार समेत अन्य ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा तट पर किया गया। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.