बरेली, मार्च 23 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।लोधी महासभा ने रविवार को कस्बा में वीरांगना अवंतीबाई लोधी का शौर्य दिवस मनाया। विधायक डा. डीसी वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विधायक डा. डीसी वर्मा ने कहाकि रानी अवंतीबाई का जन्म 16 अगस्त 1831 को चीनी के जमीदार राव जुझार सिंह के घर हुआ था। रानी अवंतीबाई लोधी तलवार एवं घुड़सवार चलाने में निपुण थीं। इनका विवाह रामगढ़ के राजा लक्ष्मण के पुत्र राजकुमार विक्रमादित्य सिंह लोधी से हुआ था। वे 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ीं। लड़ाई में दुश्मनों से घिरने पर उन्होंने अपने सीने में खंजर मार कर बलिदान दे दिया। विधायक ने समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर सीताराम, केपी राना, करण सिंह लोधी, मोती राम ल...