कन्नौज, जून 3 -- कन्नौज। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री की छात्रा अवंतिका सिंह ने रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 16723 वीं रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय का नाम गौरान्वित किया है। उपलब्धि के पीछे उनका निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प व शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन रहा है। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय परिवार को दिया है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षको एवं सहपाठियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अवंतिका को हार्दिक बधाई दी। प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। -------------- यह भी पढ़ें- अथर्व को जेईई में 633 वीं रैंक यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड 2026 में प्रेम एसआर की शानदार सफलता, क्षेत्र...