अवंतिका देवी घाट पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- सावन मास की पूर्णिमा के अवसर पर अहार क्षेत्र के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे। अवंतिका देवी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान का सिलसिला सुबह से लेकर दिनभर जारी रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अवंतिका देवी मंदिर और रुक्मणी बल्लभ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।वहीं, कटान और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए सिद्ध बाबा गंगा घाट पर स्नान पहले से ही प्रतिबंधित था। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धाम पूर्णिमा पर वहां पहुंचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.