नई दिल्ली, जून 19 -- केरल से एंट्री करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा था। हालांकि अब दो सप्ताह से मॉनसून पर जैसे ब्रेक लग गया है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद मॉनसून रुका हुआ है। इधर बिहार में प्रवेश करने के बाद मॉनसून आगे ही नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अल नीनो के अलावा चार और भी ऐसे फैक्टर हैं जो कि मॉनसून को आगे नही बढ़ने दे रहे हैं। धान की फसल के लिए अब बारिश की जरूरत है। जबकि उत्तर भारत में जून के महीने में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है।इन पांच वजहों से रुका है मॉनसून मौसम के जानकारों का कहना है कि प्रशांत विक्षोभ, पश्चिम विक्षोभ, कमजोर कम दबाव का क्षेत्र, मैडेन जूलियन दोलन में कमी और अल नीनो की वजह से मॉनसून पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रशांत विक्षोभ का मतलब प्रशांत महासागर के ऊपर बनने वाले तूफ...