नई दिल्ली, जुलाई 7 -- खरीफ सीजन और अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक का संचालन प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मंत्रालयों को राज्यों के साथ समन्वय बनाकर संवेदनशील जिलों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अल नीनो की संभावित चुनौती से निपटने के लिए सभी विभागों को मिलकर सक्रिय और समयबद्ध कार्रवाई करनी होगी। बैठक में कृषि, बिजली, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आर्थिक मामलों, उपभोक्ता मामले, पशुपालन, जल शक्ति, मौसम विभाग सहित 15 से अधिक मंत्रालयों और विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मानसून...