कन्नौज, जून 25 -- कन्नौज। खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले कृषि विभाग ने संभावित अल नीनो प्रभाव को देखते हुए किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग का कहना है कि यदि अल नीनो सक्रिय होता है तो मानसून प्रभावित हो सकता है, जिससे वर्षा कम या अनियमित होने की आशंका रहेगी। ऐसी स्थिति में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए किसानों को अभी से वैज्ञानिक खेती, जल संरक्षण और संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि मौसम की अनिश्चितता के बावजूद उत्पादन को सुरक्षित रखा जा सके। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि अल नीनो के दौरान तापमान बढ़ने, मिट्टी में नमी कम होने और वर्षा के बीच लंबे अंतराल की संभावना रहती है। ऐसे में किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी मौसम को ध्यान में रखकर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले खेत...