नई दिल्ली, मार्च 21 -- ईरान ने येरूशलम में मिसाइल से हमला किया। ईद के दिन ईरान की तरफ से पुराने शहर की तरफ दागी गई मिसाइल अल अक्सा मस्जिद से चंद मीटर दूर गिरी। मालूम हो कि 60 साल में पहली बार मस्जिद को जंग के चलते बंद रखा गया है। मस्जिद बंद होने के कारण ईद के दिन लोगों ने मस्जिद के बंद गेट के बाहर नमाज अदा की। इजरायली सेना ने शनिवार को बताया कि पूजा स्थलों के पास हो रहे हमलों से लोग डरे हुए हैं। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने हमले का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरान ने मस्जिद से चंद मीटर दूर हमला किया। वीडियो में हमले के बाद पूरे इलाके में धुंए का गुबार उठता देखा गया। ईरानी हमले का असर माउंट मंदिर तक असर देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...