एटा, मार्च 28 -- ब्लाक शीतलपुर क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में शुक्रवार शाम को बुखार से छह माह के बच्चे की मौत हो गई। ग्राम अल्हैपुर निवासी रूपेन्द्र के छह माह की पुत्र प्रबल की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रबल को तीन दिन से बुखार आ रहा था। इसका निजी चिकित्सक के यहां से कराया जा रहा था। शुक्रवार शाम को बच्चे ने चल रहे उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. आकाश वर्मा, एलटी सचिन पाठक और फार्मासिस्ट सुशील बघेल गांव में पहुंच गये। घर पर ही चिकित्सक ने दी दवा का सेवन करा दे थे। अचानक शुक्रवार देरशाम बच्चे की मौत हो गई। परिजन टीम को बुखार की जांच संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके।बालरोग ओपीडी में सबसे अधिक आ रहे बुखार रोगी बच्चेमेडिकल कालेज की बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 तक बीमार बच्चे पहुंच रहे...