शाहजहांपुर, मार्च 5 -- शाहजहांपुर। अल्हागंज क्षेत्र के मऊ रसूलपुर गांव में होली के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। गुरुवार तड़के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि होली के दिन रंग डालने को लेकर एक युवक नाराज हो गया था और दूसरे पक्ष के लोगों से गाली-गलौज की थी। इसी विवाद को लेकर गुरुवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच तनाव बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोग एकत्र होकर गांव में पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.