शाहजहांपुर, मार्च 8 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा द्वितीय महोत्सव के तहत रविवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह करीब 11 बजे बाईपास स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। पीले वस्त्रों में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जबकि पुरुष श्रद्धालु बैंड बाजों और डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत के साथ हरे कृष्णा-हरे राम के जयघोष करते हुए चल रहे थे। संचालक रमेश शुक्ला ने बताया कि कथा महोत्सव का शुभारंभ नौ मार्च से कथावाचक पंडित सत्यदेव द्विवेदी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...