शाहजहांपुर, मई 8 -- अल्हागंज। अल्हागंज-बिलग्राम स्टेट हाईवे-138 को फोरलेन में बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पीडब्ल्यूडी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। वन विभाग की टीम ने नगर की मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़े पेड़ों का चिह्नांकन का कार्य किया। प्रदेश सरकार राज्य के कई प्रमुख मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा फोरलेन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में अल्हागंज-बिलग्राम मार्ग को भी चौड़ा करने की तैयारी शुरू हुई है। अधिकारियों के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी मिलने के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ने की संभावना है। अल्हागंज के हुल्लापुर चौराहे से एनएच-730सी के जरिए गंगा एक्सप्रेस-वे की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। एक्सप्रेस-वे से सीधा जुड़ा...