शाहजहांपुर, मार्च 19 -- शाहजहांपुर। गुरुवार को अल्हागंज में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा। हुल्लापुर-अल्हागंज मार्ग स्थित गैस गोदाम पर सुबह से ही सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने पहुंचे, जिससे सड़क पर भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने वितरण व्यवस्था को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शिफ्ट कराया। सुबह से ही महिलाएं और पुरुष लाइन में लगे रहे, लेकिन आपूर्ति सीमित होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। देहात क्षेत्रों में 45 दिन के लॉकइन पीरियड के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर लौटने को मजबूर हुए। इधर, बंडा में भी सिलेंडर नहीं मिलने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। लोग सुबह से कतार में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...