अल्लू अर्जुन वर्चुअल तरीके से कोर्ट में पेश हुए
नई दिल्ली, जून 22 -- तेलुगु एक्टर अल्लू अर्जुन सोमवार को शहर की एक अदालत में वर्चुअल तरीके से पेश हुए। उन्हें दिसंबर 2024 में हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत से जुड़े मामले में समन भेजा गया था। हैदराबाद पुलिस ने दिसंबर 2025 में अल्लू अर्जुन समेत 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए उन्हें सोमवार को पेश होने का आदेश दिया था। अर्जुन वर्चुअल तरीके से कोर्ट में पेश हुए और अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मामले के अन्य आरोपी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तय की। यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन वर्चुअल तरीके से कोर्ट में पेश हुए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.