नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह कई प्रतिष्ठानों द्वारा व्यावसायिक उपयोग व नकल के लिए उनके नाम, आवाज व छवि के अनधिकृत उपयोग रोकने का निर्देश दे। न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन द्वारा दायर याचिका की सुनवाई की और संकेत दिया कि अदालत उनके पक्ष में एक अंतरिम आदेश पारित करेगी। अर्जुन के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए, अभिनेता का प्रतिनिधित्व कर रही वरिष्ठ वकील स्वाति सुकुमार ने कहा कि उनके व्यक्तित्व के गुणों का दुरुपयोग उनकी छवि व हस्ताक्षर वाले सामान की बिक्री, आवाज की नकल करने वाले प्लेटफॉर्म के संचालन, एआई चैटबॉट और अश्लील सामग्री के निर्माण के लिए किया जा रहा है। स्वाति सुकुमार ने कहा कि एक फर्जी कॉल पुष्पा का ऐप है। यह एक...