नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- आज 8 अप्रैल, 2026 को 'आइकन स्टार' अल्लू अर्जुन अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। अल्लू अुर्जन की पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। खूबसूरती के मामले में स्नेहा बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात देती हैं। हालांकि, वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और हैदराबाद के एक खानदानी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। स्नेहा के पिता के.सी. शेखर रेड्डी, एक मशहूर बिजनेसमैन और साइंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन हैं।अल्लू अर्जुन से ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं स्नेहा अल्लू अर्जुन ने एमएसआर कॉलेज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की है। वहीं स्नेहा ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया है। एक तरफ, अल्लू अर्जुन सुपरस्टार...