नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- 'पुष्पा 2' की धुआंधार कामयाबी के बाद अब अल्लू अर्जुन अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का नाम रिवील किया गया है। AA26xA6 का आधिकारिक नाम 'राका' (RAAKA) रखा गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को 'जवान' के डायरेक्टर एटली डायरेक्ट किया हैं और इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।फिल्म का नया पोस्टर नाम के साथ-साथ अल्लू अर्जुन का लुक भी रिवील किया गया है। सामने आए पोस्टर में अल्लू अर्जुन के सिर पर बाल नहीं हैं। उन्होंने अपना चेहरा अपने हाथ से छिपाया है। उनका हाथ किसी जानवर के पंजे जैसा दिख रहा है, जिसके बहुत लंबे और खतरनाक नाखून हैं। किस पर बनी है ये फिल्म? वैसे तो मेकर्स ने ये रिवील नहीं किया है कि ये फिल्म किसपर बनी है, लेकिन पोस्टर देखकर और नाम...