पलामू, मार्च 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के सुखा आहर से मंगलवार की सुबह में संदिग्ध स्थिति में एक नवयुवक का शव बरामद किया गया है। नवयुवक की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखरा पर गांव निवासी 24 वर्षीय संजय पासवान के रूप में की गई है। वह अलीनगर गांव में अपने नाना के घर रहता था। हुसैनाबाद थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा परंतु स्थिति संदिग्ध देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच भेज दिया है। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट का निशान नहीं है। इस कारण घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.