देवरिया, मार्च 3 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बिना कुछ खाए पिए अल्लाह ताला की इबादत में मशगूल रोजेदारों ने अपना मगफिरत तलब करना शुरू कर दिया है। मुकद्दस रमजान के दूसरे अशरे में मुस्लिम भाई अल्लाह ताला से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए मगफिरत तलब करते हैं। जबकि पहले अशरे में 10 दिन तक अल्लाह ताला की रहमत बटोरने में रोजेदार पूरी तरह मशगूल रहे। मदरसा दारुल उलूम ठाकुर मंदिर वार्ड रामपुर कारखाना पेश इमाम हाफिज मोहम्मद जावेद कहते हैं कि अल्लाह ताला ने मुकद्दस रमजान को तीन हिस्सों में बांट रखा है। पहले हिस्से में रोजेदार अपनी इच्छाओं को मारकर अल्लाह ताला की रहमत बटोरते हैं। जबकि दूसरे हिस्से में अल्लाह ताला से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए मगफिरत तलब करते हैं। रोजेदार इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा कर तराबीह की नमाज की तैयारी में लग...