बलरामपुर, मार्च 13 -- उतरौला, संवाददाता। शुक्रवार को अलविदा की नमाज़ अकीदत एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के मस्जिदों में नमाजियों की खासी भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा कर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न मस्जिदों के बाहर मुस्तैद दिखे। रमजान महीने के आखिरी जुमे की तैयारियां इस माह दो बार की जा सकती है। जहां 13 मार्च को अलविदा की नमाज़ अदा की गई वहीं यदि चांद माहे रमजान की 30 तारीख को दिखा तो 20मार्च को इस रमजान का आखिरी जुमा होगा। जानकारों का कहना है कि इस्लामी कैलेंडर के महीने आमतौर पर 29 या 30 दिनों का होता है इसलिए इसमें चार या पांच जुमे आते हैं। हालांकि अलविदा जुमे की नमाज़ रमजान के आखिरी जुमे को कहा जाता है यह आमतौर पर एक ही बार होता है लेकिन यदि रमजान के आखिरी दिनों मे कैलेंडर या चांद के हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.