मुरादाबाद, मई 28 -- नगर और ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह हो और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अमन चैन और मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई। बाद में तयशुदा स्थानों पर कुछ घरों पर कुर्बानी की रस्म अदा की गई। नगर की स्योहारा रोड स्थित ईदगाह में शहर इमाम इमामुद्दीन तहसीनी ने ईद की नमाज अदा कराते हुए कहा की नफरतों की गर्दन पर भी छुरी फेर कर जहा में मोहब्बत का पैगाम फैलाना है। इस्लाम मजहब में ऐसा कोई भी काम न करने की हिदायत दी गई है, जिससे दूसरों को तकलीफ पहुंचे। यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा पर अदा की गई नमाज, लोगों ने घरों में की कुर्बानियां इस दौरान उन्होंने मुल्क ,कौम की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ कराई। मदरसा अंसारियान ढाल में मुफ्ती फखरुद्दीन ने ईद की नम...