बलिया, फरवरी 25 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक महीने के छठवें दिन मंगलवार को भोर में जिले भर में मुस्लिम लोगों ने सहरी खाया और एहतमाम के साथ रोजा रखा। रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत करने के साथ ही कुरआनपाक की तिलावत की। अलग-अलग निर्धारित समय पर मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ ही रात में एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी पढ़ी गई। घरों में रोजेदार महिलाएं भी नमाज व कुरआन की तिलावत करने के बाद इफ्तार की तैयारी लग गई। रोजेदारों को इफ्तार के लिए विभिन्न तरह के पकवानों से दस्तरख्वान सज गये। शाम को मगरीब की अजान की पुकार सुनकर रोजेदारों ने खजूर व पानी से रोजा खोला और इफ्तार की। रसड़ा हिसं के अनुसार कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम लोगों ने मंगलवार को छठवां रोजा रखा। मस्जिदों में रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत करने के स...