एटा, मार्च 21 -- एटा, पाक ए रमजान माह की अंतिम रात को चांद का दीदार होने के अगले दिन शनिवार को जिलेभर में ईद उल फितर अमन के पैगाम के साथ बड़े ही प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में इमाम और काजी की सरपसस्ती में मुस्लिमों ने अल्लाह की इबादत में सजदा करते हुए नमाज अदा की और मुल्क सलामती की दुआए मांगी। शनिवार को शहर की जीटी रोड स्थित मुख्य जामा मस्जिद, पुरानी ईदगाह मस्जिद, नगला पोता मस्जिद, किदवई मस्जिद समेत सभी 32 मस्जिदों में मुस्लिमों ने शहर काजी द्वारा तय किए गए समय पर ईद की नमाज अदा की। अल्लाह की इबादत में सजदा करते हुए मुल्क में अमन चैन भाईचारे की दुआ मांग एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकवाद दी गई। अब्बू, दादा, भाई के साथ नए कुर्ता-पायजामा पहनकर ईद की नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचे छोटे बच्चों ने भी एक दूसरे को लगे मिलकर...