बलिया, मार्च 5 -- बलिया, संवाददाता। रमजान के मुकद्दस महीने जिले भर में मुस्लिम लोगों ने गुरुवार को भोर में सहरी करके एहतराम के साथ 15वां रोजा रखा। इस पाक महीने मस्जिदों में नमाजियों की तादाद बढ़ गई है। रोजेदार कुरआनपाक की तिलावत करने के साथ ही अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे। अलग-अलग निर्धारित समय पर मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ रात में तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज अदा की गई। घरों में रोजेदार महिलाएं नमाज पढ़ने के साथ ही कुरआन की तिलावत की। शाम को मगरीब के समय इफ्तार के लिए दस्तरख्वान सज गए। मस्जिदों से अजान की पुकार सुनकर रोजेदारों ने खजूर व पानी से रोजा खोला और विभिन्न तरह के पकवान से इफ्तार की। रसड़ा हिसं के अनुसार कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम लोगों ने गुरुवार को एहतराम के साथ 15वां रोजा रखा। मस्जिदों में पांच वक्त...