विकासनगर, मार्च 21 -- माह-ए-रमजान पूरा होने की खुशी में शनिवार को ईद मनाई गई। पछुवादून की ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना सईद अहमद ने नमाज अदा कराई। मुसलमानों ने अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया और मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ की। शुक्रवार देर शाम शव्वाल महीने का चांद नजर आया तो घरों में ईद की तैयारियां तेज हो गई थीं। रोजेदारों से लेकर बच्चे-बच्चे तक में ईद-उल-फितर का उत्साह देखते ही बन रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...